फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर लूट के आरोपी दो मंगलामुखी जेल भेजे

विज्ञापन
ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालको से लूट करने वाले मंगलामुखियो का चालान करती पुलिस - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक से लूटे 36 हजार रुपये बरामद किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे पर पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक से लूट का खुलासा कर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो को मंगलामुखी गिरफ्तार कर लूटे गए 36 हजार रुपये बरामद कर जेल भिजवा दिया।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बीती तीन दिसंबर की देर शाम पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक गुरदास सिंह से एक लाख रुपये की लूट हुई थी। यह लूट महिला वेश में मंगलामुखी गिरोह ने की थी। गुरदास सिंह ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा कर दो मंगलामुखी गिरफ्तार किए। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मंगलामुखी निशा और छोटी मुरादनगर निवासी हैं। ट्रैक्टर चालक गुरदास सिंह से लूट के बाद ये दोनों बरेली पहुंच गए थे। ये एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात पुन: लूट के इरादे से पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। न्यायालय ने इन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासे पर उठ रहे सवाल
लूट के इस खुलासे पर सवाल उठ रहे हैं। लूट के शिकार पंजाब निवासी ट्रैक्टर चालक गुरदास सिंह ने रिपोर्ट में लुटेरे चार मंगलामुखी बताए थे। इसके बाद पुलिस ने गैंग के सरगना समेत पांच मंगलामुखी को हिरासत में लिया था। उनमें से तीन को निर्दोष बताकर छोड़ दिया। दो मंगलामुखी को ही लूट का आरोपी बताया है। इससे पुलिस का खुलासा संदेह के घेरे में है। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि घटना के बारे में पूछताछ के लिए पांच मंगलामुखी को हिरासत में लिया था। उनमें से दो मंगलामुखी ही लूट की घटना में शामिल पाए गए हैं। इसलिए बाकी तीन मंगलामुखी को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें