फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर अंकुर की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार सितंबर को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कार से टक्कर मारने के बाद गोली मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर चार सितंबर को बाघू गांव के अंकुर नैन की हत्या करने के दो आरोपियों सतेंद्र और जनक निवासी संतोषपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें नामजद आरोपियों समेत छह आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या का बदला लेने के लिए जेल गए हत्यारोपी रामबीर उर्फ भूरा के भाई अंकुर नैन की चार सितंबर को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे हत्या कर दी गई थी। इसमें कार सवार हत्यारोपियों ने पहली अंकुर की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई मोनू नैन ने विपिन के भाई आनंद, विनय उर्फ बिच्छू, अनमोल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या की साजिश रचने में आनंद के रिश्ते का दादा ताराचंद और फूफा करण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद आनन्द, अनमोल, मन्नु समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की जांच में प्रकाश में आए आरोपी सतेंद्र और जनक निवासी संतोषपुर वांछित चल रहे थे। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि चेकिंग के दौरान हत्यारोपी सतेंद्र और जनक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें