शामली। शहर के नहर पटरी स्थित नरवाल क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। मुकाबला पानीपत की टीम और नरवाल एकेडमी के बीच हुआ। इसमें अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नरवाल एकेडमी ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
पहले टॉस जीतकर पानीपत की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 39 ओवर खेलते हुए ऑल आउट होकर 375 रन बनाए। सबसे अधिक रन सुमित ने 85 गेंद में 143 रन व विजय ने 35 गेंद में 55 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में उसमान ने पांच ओवर में 43 रन देकर चार विकेट व सत्यम ने दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नरवाल एकेडमी की टीम ने 31 ओवर में दो विकेट खोकर 381 रन बनाते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया। सबसे अधिक रन खिलाड़ी उज्ज्वल ने 97 रन, सत्यम ने 110 रन व रजत ने 104 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में पंकज व सुमित ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ दी मैच सत्यम नैन रहे। अंपायर की भूमिका देव ने निभाई।