खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के अंडरपास में मंगलवार की सुबह सीमेंट से भरा ट्रक पलट गया। जिसमें चालक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए नगर के प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
बिहार प्रदेश के जिला दरभंगा निवासी चालक विष्णु यादव हरियाणा के सोनीपत से ट्रक में सीमेंट भरकर दिल्ली जा रहा था। मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे जब वह ईपीई पर मवीकला टोल के पास बने अंडरपास से निकल रहा था तो ट्रक पलट गया। इससे चालक विष्णु घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को मार्ग से हटवाया।