फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले मे चिकित्सको ने किया 258 मरीजो का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव, रटौल और खेकड़ा पीएचसी आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में चिकित्सकों ने रविवार को 258 मरीजों की जांचकर उपचार दिया। मेले में 38 पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में खेकड़ा, बड़ागांव और रटौल पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बाल और पुष्टाहार विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण वाटिका का स्टाल लगाया। चिकित्सकों ने मेले में आए मरीजों और कुपोषित बच्चों की जांच कराकर उपचार दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि खेकड़ा पीएचसी समेत क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेलों में चिकित्सकों ने 25 मरीजों को उपचार दिया। 38 पात्रों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। लैब टेक्निशियन नफीश खान और सुजीत कुमार ने बुखार के 18 मरीजों के नमूने लिये। इस दारान डॉॅ. प्रियंका कसाना, डॉ. सोनल, डॉ. प्रगति अग्रवाल, डॉ.. मीना, दिव्या, प्रिया, लक्ष्मी, आसेंद्र, नीटू, सतीश कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें