फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 प्रशिक्षण कार्यक्रम में हजारों रुपये का गोलमाल 

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
बागपत। बड़का गांव में मीना मंच द्वारा चलाए गए सिलाई कढ़ाई और ब्यूटीशियन कार्यक्रम में हजारों रुपये का गोलमाल होने का मामला प्रकाश में आया है। घोटाले की जांच हुई तो आरोपी को साक्ष्यों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है। 
विज्ञापन


2011-12 में मीना मंच ने बड़का गांव में छात्राओं को हाथ की कला में परंपरागत करने के लिए सिलाई कढ़ाई और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसके माध्यम से छात्राओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्लान तैयार किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को इसकी जिम्मेदारी दी। जांच हुई तो छात्राओं को प्रशिक्षण तो कम दिया, लेकिन आवंटित धनराशि को जिम्मेदार व्यक्ति ने हड़प कर लिया। घोटाले की आवाज गांव के ही लोगों ने उठाई और इसकी जानकारी बीएसए कार्यालय में तैनात अधिकारियों को दी। 
शिकायत मिलने के बाद विभागीय अफसरों ने संबंधित व्यक्ति को कार्यालय में तलब कर साक्ष्य मांगे। यदि ऐसा नहीं होता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बीएसए योगराज सिंह ने बताया अभी उन्हें जिले में आए हुए कुछ ही दिन हुए हैं। ब्यूटीशियन और सिलाई कढ़ाई में धन का गोलमाल हुआ तो इसकी जांच करवाई जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें