फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने मांगा जिले के मदरसों का ब्योरा 

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
गवर्नेंस
विज्ञापन
बागपत। मदरसों में हुए घोटाले के बाद अल्पसंख्यक विभाग लखनऊ के निदेशक ने जिले में संचालित तमाम मदरसों की जांच रिपोर्ट मांगी है। जिसके जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने 43 मदरसों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन


मदरसों में फर्जीवाड़े के चलते लाखों रुपयों का घोटाला हुआ था। जिसके चलते 23 मदरसों की शासन ने मान्यता निरस्त करते हुए जांच कराने के आदेश दिए थे। विभाग ने मदरसा संचालकों के खिलाफ थानों में भी एफआईआर दर्ज करा दी थी। फर्जीवाड़े में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अल्पसंख्यक विभाग लखनऊ के निदेशक अरविंद कुमार ने प्रदेश के तमाम मदरसों की सूची मांगी जो संचालित है। आदेशों का पालन करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने जनपद में चल रहे 43 मदरसों की सूची शासन को भेज दी है। सूची में मदरसों की मान्यता का स्तर और मान्यता कब हुई थी, इसकी सभी जानकारी दी गई है। प्रदेश के मदरसों में छात्रवृत्ति के नाम गोलमाल की शिकायतें शासन को मिल रही है। जिसके बाद ही रिपोर्ट मांगी जा रही है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि शासन से विभाग से मदरसों की सूची मांगी थी, जिनको उपलब्ध करा दी गई है।  

जिले में संचालित मदरसे
इस्लामइल अरेबिक कॉलेज असारा, जिल उल कुरआन सैडभर, दारूल उलू अलिसा सिसाना, तंजीमल तालिम तिलपनी, जामिया निलिया संस बरसिया, दारूल उलूम आलिया बुढसैनी, सम्राट फैजुल उलूम शेखपुरा, रसिदिया तालिममुल कुरआन एजुकेशन सोसायटी सिंघावली, मून स्टार बिलौचपुरा, अल अमन बसौद, जामिया अरबिया तालिमुल कुरान सिंघावली, जामिया अरबिया बहरूल उलूम बागपत, अब्दुला खां मैमोरियल माता कालोनी, इस्लामिया फैजुल उलूम बसौद, जामिया दारे अकरम बागपत, गैलक्सी सैक्रिड अल-अमन पांची, उस्मानिया अरबिया उल उलूम गढ़ीदुल्ला, मदर टरैसा फौलादनगर, वीर अब्दुल हमीद, एमएम मेमोरियल पलड़ा, जपीएस कमाला,  सोफिया कोताना, खिदमत टीकरी, अबू क्रि इस्लामिया खेकड़ा, इस्लामिया मोहसिनुल उलूम, सीबीएसई बिनौली, जामिया मदरसा दोघट सहित 43 मदरसे संचालित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें