स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगरपालिका परिषद में मंगलवार को स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. निर्मल गुप्ता और बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने तीसरी लहर से बचाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह और संचालन मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी क्षेत्रीय अभियान संयोजक मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा का लक्ष्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देकर हर गांवों तक पहुंचाना है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. निर्मल गुप्ता ने कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रशिक्षण देने आए सभी डॉक्टरों, विशेषज्ञों एवं शिविर में भाग ले रह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन डा अमित राणा, राकेश जैन, अनिता खोखर, अनिल तोमर, बिजेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, विजय श्री, अमित जैन, कुलदीप भारद्वाज शामिल रहे।