हादसे में युवक की मौत के बाद बड़ौत सीएचसी पर मौजूद परिजन।
- फोटो : AMAR UJALA
बागपत के बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मलकपुर गांव के नजदीक बाइक से अपने गांव हलालपुर जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र घायल हो गया।
गांव हलालपुर के निवासी 23 वर्षीय सौरव और उसका दोस्त देवेंद्र शुक्रवार को बड़ौत में कोचिंग के लिए गए थे। वहां से गांव लौटते समय जब उनकी बाइक मलकपुर के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। देवेंद्र को भी काफी चोटें आईं। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने सौरव को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस भी सीएचसी पहुंची और परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने कोई कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया।