डाकघरों में आज मनेगा महा लॉगइन डे
बड़ौत। अगर आप आधार कार्ड में संशोधन करवाना चाहते हैं या फिर नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो बृहस्पतिवार को जनपद के 17 डाकघरों में यह कार्य करा सकते हैं। आज 12 नवंबर को डाक विभाग की ओर से महा लॉगइन डे के रूप में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में आधार कार्ड बनाने व संशोधन करने के साथ ही आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट) खाते भी खोले जाएंगे।
डाक विभाग की ओर से पूर्व में भी महा लॉगइन डे के रूप में विशेष शिविरों का आयोजन कर आधार कार्ड संशोधन व नए आधार कार्ड बनाने के साथ ही आईपीपीबी खाते खोलने का कार्य किया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी अगर आप अभी तक अपना या अपने बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनवा सके हैं या संशोधित नहीं करवा पाए हैं तो आपके पास बृहस्पतिवार यह कार्य कराने का अवसर है। सहायक डाक अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल व मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि सुबह से शिविर में कार्य शुरू हो जाएगा।
इन डाकघर शाखाओं पर लगेगा विशेष शिविर-
- अमीनगर सराय, टीकरी, बड़ौत, बिनौली, अग्रवाल मंडी, खेकड़ा, ढिकौली, किशनपुर बिराल, दोघट, सरूरपुर कला, छपरौली, बागपत सहित अन्य डाकघरों मेें शिविर लगाएं जाएंगे।