फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम योगाभ्यास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-आर्य समाज प्रवचन हॉल और बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान कार्यालय में हुआ यज्ञ
विज्ञापन

फोटो संख्या-4
बड़ौत। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज प्रवचन हॉल और बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान कार्यालय में रविवार को आर्यजनों ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व के कल्याण की कामना की। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम योगाभ्यास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आचार्य समरभानु ने कहा कि योग हमारी दिनचर्या का महत्वपूर्ण अंग है, इससे शरीर और मन की रक्षा की जा सकती है। वर्तमान परिवेश में जलवायु परिवर्तन, फैलते प्रदूषण के कारण मानव का जीना दुर्लभ हो गया है। चिकित्सकों के यहां मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं, केवल योग ही उनसे मुक्ति दिला सकता है। बताया कि आसान एवं प्राणायाम द्वारा शरीर की ग्रंथियों एवं मांसपेशियों के कृर्षण-विकर्षण, आकुंचन प्रसारण, शिथलीकरण की क्रियों के कारण वे रोग रहित हो जाती हैं। बताया कि योग करने से हृदय रोग जैसी बीमारियों से मुक्ति पाई जा सकती है। उधर, रेलवे रोड स्थित आर्य समाज द्वारा आयोजित यज्ञ के बह्मा समरभानु आचार्य व यजमान प्रीतम सिंह आर्य रहे। इसी प्रकार पट्टी चौधरान कार्यालय में आयोजित यज्ञ के बह्मा जसवीर मलिक व यजमान ओमप्रकाश रहे। दोनों यज्ञों में डॉ़ ओमवीर सिंह आर्य, हरवीर सिंह, रामबली राणा, मंयक, पंकज आर्य, रणतेज, राजेन्द्र कुमार, राजकुमार रुहेला, राजकुमार आर्य, ओमपाल राठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें