संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीबीएसई की 10वीं कक्षा की गणित की बेसिक और स्टैंडर्ड परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई। छात्रों का कहना था कि प्रश्नपत्र तीन खंड में था। दूसरा खंड कठिन होने की वजह से उसे हल करने में सबसे अधिक समय लगा।
छात्रों के अनुसार प्रथम व द्वितीय खंड में 20-20 प्रश्न पूछे गए। इनमें से 16-16 प्रश्नों हल करने थे। तीसरे खंड में आठ प्रश्नों को हल करना था। छात्रों के अनुसार द्वितीय खंड के प्रश्न को हल करने में सबसे अधिक समय लगा।
घड़ी पहनने की नहीं अनुमति
सीबीएसई बोर्ड की जिला कोर्डिनेटर रचना जौहर का कहना है कि परीक्षा केंद्र में घड़ी पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, रफ पेज, स्क्रिबल पैड का उपयोग करना वर्जित है।
वनस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका जैन का कहना है कि प्रथम और तृतीय खंड के प्रश्न आसान थे जबकि दूसरे खंड के प्रश्न थोड़ा जटिल थे। उसे हल करने में अधिक समय लगा।
वनस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा तनिष्का भारद्वाज व खुशी का कहना है कि गणित के प्रश्न प्रत्र आसान थे परंतु निर्धारित समय में प्रश्नों को हल करना चुनौती से कम नहीं था। प्रत्येक प्रश्नों को हल करने में ज्यादा लगा, इसलिए कुछ प्रश्न छूट गए।