फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना न ले जाने पर ट्रेक्टर चालक को बेरहमी से पीटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में किराए पर ट्रैक्टर चलाने वाले को गांव के ही कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा। बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक ने प्रभावशाली व्यक्ति का गन्ना ले जाने से मना कर दिया था। घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया गया जहां से उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल बागपत भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सिरसली गांव निवासी इरफान पुत्र अलीजान अपने ट्रैक्टर ट्राली से भाड़े पर गन्ना ढुलाई का कार्य करता है। वह बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली लेकर अपने घर आ रहा था कि जंगल में उसे एक युवक ने रोक लिया और उससे खेत से गन्ना भरकर क्रय केंद्र पर ले जाने का दबाव बनाया। इरफान ने उससे एक दिन बाद गन्ना डालने की बात कही तो युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इरफान को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। लहूलुहान हालत में इरफान ने बिनौली थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गंभीर हालत में घायल इरफान को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिये रेफर किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें