बागपत। डीएम राजकमल यादव के निर्देशन में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने व कोविड-19 संदिग्ध मरीजों को स्वास्थ्य उपचार देने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में कोविड-19 प्रोटोकॉल अंर्तगत निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने दायित्वों का निर्वहन कर लोगों को सेवाओं का लाभ दे रही है।
डीएम राजकमल के निर्देशन में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एसीएमओ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी दीपा सिंह ने कोविड कोल्ड चेन का व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने पीएचसी ग्वालीखेड़ा का निरीक्षण एवं निगरानी समिति की बैठक की। सीएचसी अधीक्षक ने पदड़ा, सूरजपुर महनवा में वैक्सीनेशन बूथ का निरीक्षण कर निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण केंद्रों का प्रतिदिन निरीक्षण करने और कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को टीम डोर टू डोर भेजकर टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिले की सभी सीएससी (जनसेवा केंद्रों) पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों के टीकाकरण के निशुल्क रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं।