फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गईं जिंदगियां: दो बाइकों में भयंकर टक्कर, मौके पर तीन छात्रों की मौत, परिवारों में पसरा मातम

Mon, 29 Apr 2024 06:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में दो बाइकों की भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र घायल हो गया। तीन छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर सोमवार को वाजिदपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कक्षा 11वीं व 12वीं और 8वीं में पढ़ने वाले अलग-अलग गांवों के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र घायल हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, तीन छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

बताया गया कि अंगदपुर गांव निवासी कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला छात्र सालिम (19) पुत्र पप्पू सोमवार की दोपहर गांव के ही अपने एक दोस्त सावेज पुत्र शराफत के साथ बाइक से बड़ौत आ रहा था। वहीं, दूसरी ओर भगवानपुर नांगल निवासी कक्षा 11वीं में पढ़ने वाला उम्मेद (18) पुत्र यामीन अपने चचेर भाई कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले सुफियान (15) पुत्र दिलशाद के साथ गांव से मेरठ की ओर जा रहा था। जब दोनों बाइक सवार बड़ौत-मेरठ मार्ग पर वाजिदपुर गांव के पास पहुंची तो तेज गति होने के कारण नियंत्रित नहीं हो पाई और दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर ही अंगदुपर गांव निवासी छात्र सालिम, सुफियान व भगवानपुर नांगल गांव निवासी छात्र उम्मेद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार सावेज घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर एक साथ तीन अलग-अलग परिवारों में छात्रों की मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: अरुण गोविल की एक्स पर डिलीट पोस्ट ने खलबली मचाई, विपक्षी बोले-किसका दोहरा चरित्र सामने आया?
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है, यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम को दी जान से मारने की धमकी, समर्थकों में आक्रोश, वीडियो वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें