फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर विक्की सुन्हैड़ा के नाम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बावली गांव के किसान ने गैंगस्टर विक्की सुन्हैडा के नाम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महावतपुर बावली गांव के रहने वाले सुरेशपाल पुत्र जगबीर सिंह ने बताया कि उसकी सुन्हैड़ा गांव में खेती की जमीन है। जिस पर उसने ज्वार व गन्ने की फसल बोई हुई है। उसने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह को सुन्हैड़ा में खेतों पर ज्वार की खड़ी फसल बेचने के लिए गया था। उस दौरान ही उसके पास बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उन युवकों ने कहा कि अगर उसने फसल बेची तो उसे गोलियों से भून दिया जाएगा। जेल में बंद गैंगस्टर विक्की सुन्हैड़ा का आदेश बताते हुए सुरेशपाल को धमकी दी गई। सुरेशपाल का कहना है कि विक्की सुन्हैडा पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है और उस पर जेल में मोबाइल व अन्य सामान मिल चुका है। सुरेशपाल ने कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें