संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/बिनौली। मेरठ के दबुथवा में मंगलवार को संयुक्त परिवर्तन रैली में शामिल होने के लिए सपा और रालोद के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। वरिष्ठ नेताओं ने रैली को ऐतिहासिक बताया। कहा कि इस बार भाजपा की विदाई तय है।
बरनावा से रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल के नेतृत्व में कार्यकर्ता दबथुआ पहुंचे। इनमें राजू तोमर सिरसली, रणधीर प्रधान, ओमसिह, धर्मपाल फौजी, ओमवीर सिह, सुभाष, सन्दीप मोती, ओमपाल, चांद, ईनाम, विनोद तोमर, अजित सौलंकी, समरपाल, सचिन शर्मा, सुबोध राणा रहे। रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्जवल के नेतृत्व में मवीकलां से सैकड़ों लोग बसों और गाड़ियों में सवार होकर परिवर्तन संदेश रैली में शामिल हुए। इस मौके पर सत्यवीर प्रधान, धर्मपाल सिंह, सतेंद्र गौरा, जय भगवान, हरबीर, मेम्बरपाल, मिथन, नीरज शर्मा, कृष्णपाल, नितिन, जयभगवान, सुरेश कश्यप, ओमपाल, पप्पू, देवेंद्र, निर्दोष,ब्रजपाल, नरेश, बिरमपाल मौजूद रहे। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दबथुआ की रैली में शामिल हुए। प्रदीप प्रधान, यतेंद्र बैसला, नितिन, सौरव बैंसला, प्रिंस त्यागी, राहुल त्यागी, प्रमोद शर्मा, विकास कसाना, अभिषेक, नौशाद, फतेह मौहम्मद, हाजी शौकत, अतिम गुर्जर, योगेंद्र धामा, अमित धामा, रोहित धामा मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी अरुण तोमर उर्फ बॉबी के साथ मास्टर मनोज तोमर बबली तोमर, कृष्णपाल सूरजभान, राजबहादुर, बॉबी, दीपक, अरविंद, गौरव, जगदीश भगत, रणवीर सिंह, बृजपाल, सत्यवीर बाबू जी, तेजपाल रैली में पहुंचे।