रटौल में दिखा शिमला जैसा नजारा:- प्रकृति के नजारें पहाड़ियों में तो आप देख ही सकते हो, अगर ऐसा
बागपत। धूप निकलने से लोगों को दोपहर में ठंड से कुछ राहत मिली है। मगर, पाला कम नहीं हो रहा है और इससे सुबह व शाम को ठंडक रही। यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।
यहां पिछले कई दिनों से धूप नहीं निकल रही थी और लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। मगर, बुधवार से धूप निकलनी शुरू हुई तो बृहस्पतिवार को भी दिनभर धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
यहां सुबह व रात में पाला पड़ने से जरूर लोगों को ठंडक का ज्यादा अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है और धूप भी निकलने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।