चोर नगदी, जेवरात और कीमती कपड़े चुराकर ले गए, तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। चोर क्षेत्र के सरफाबाद गांव के तीन मकानों से नगदी, जेवरात और कीमती कपड़ों सहित कई लाख रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए। पीड़ितों ने तहरीर दी।
सरफाबाद गांव में सोमवार की रात में चोर गांव के पूर्व प्रधान समेत तीन मकानों को निशाना बनाकर नगदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। गांव के सूरज पुत्र सुभाष सिंह ने बताया वह रात में परिवार के साथ घर में सो रहा था। देर रात दीवार फांदकर चोर घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने के कुंडल , एक टीवी व अन्य कीमती समान चुराकर ले गए। उसके मकान में लगभग एक लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है। इसके अलावा चोर गांव के ही पवन पुत्र मेहर चंद के मकान से करीब 45 जोड़ी कपड़े व सोने व चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। इसके बाद चोरों ने पूर्व प्रधान सुरेंद्र उर्फ सुतली के घर से से सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपडे़ और आठ हजार की नगदी चोरी की। पीड़ितों ने थाना चंादीनगर में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दरवाजा तोड़कर कपड़े व सिलाई मशीन चोरी
चंादीनगर। रटौल में एक सिलाई कारखाने से चोर कपड़े और सिलाई मशीन चोरी कर ले गए। पीड़ित ने रटौल चौकी पर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। रटौल निवासी फारुख ने बताया कि उसका रटौल के बाजार में सिलाई का कारखाना है। सोमवार देर रात चोरों ने दरवाजा तोड़कर एक थोडिंग मशीन, एक कटिंग मशीन, तीन सिलाई मशीन, नौ मोटर चोरी कर लिए। उसने रटौल चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद