बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहिरान में हुए झगड़े में घायल युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र का सोमवार को ही मारपीट की धाराओं में चालान कर दिया था। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान निवासी विनीत डीजे संचालक के यहां काम करता था। पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने उसके साथ शानिवार की रात लाठी-डंडों से मारपीट की थी। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। वहीं गंभीर हालत में विनीत को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में पहले ही आरोपी पिता-पुत्र का चालान कर दिया था। अब पुलिस मामले में हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है।