फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में निर्दोष मिले युवक को पुलिस ने कराया जेल से रिहा

Wed, 23 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा नगर में गत 20 दिन पूर्व मकान में घुसकर युवक पर फायर करने का आरोप पुलिस जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस ने जांच कर युवक के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज कर दिए। विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।   
विज्ञापन
विदित है कि गत 20 दिन पूर्व मोहल्ला मुंडाला निवासी रोहताश धामा ने मोहल्ले के ही युवक सागर पर आरोप लगाया था कि वह उनके मकान में अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घुस आया था। उस पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया।जबकि दूसरे पक्ष सागर की मां मुनेश देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विपक्षी उसके पुत्र से रंजिश रखते थे। उसको घर से उठाकर पहले घेर में ले गए। वहां उसकी पिटाई की। उसके बाद घर लाकर पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी सागर को उस समय गिरफ्तार करके चालान कर दिया था। जो अभी तक जेल में था। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आरोप प्रत्यारोप लगाए थे। जिसकी जांच कराई गई थी, जिसमें सागर निर्दोष पाया। घायल सागर का खून विपक्षी के घेर एवं मकान में पड़ा मिला। जिसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। जांच करने में पता चला की रामकुमार ने घटना को दूसरा रूप देने के लिये स्वयं ही फायर किया था। जिसका खोखा मकान में पड़ा मिला था। बताया कि न्यायालय से आदेश कराने के बाद सागर को जेल से रिहा करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें