फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को अधमरा कर घर से बाहर फेंका

विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती पीड़ित महिला - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला को अधमरा कर घर से बाहर फेंका
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दहेज में तीन लाख रुपये न लाने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने रविवार को महिला को मारपीट कर अधमरा कर घर से बाहर फेंक दिया। जानकारी मिलने पर जब विवाहिता के परिजन इसकी शिकायत लेकर विवाहिता के ससुराल पहुंचे तो आरोप है कि वहां पर उन्हें बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी गईं और उसका मोबाइल व बाइक छीनकर उन्हें मारपीट कर भगा दिया।
कोतवाली पर शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि चोपड़ा महेशपुर निवासी सतेश की बेटी पिम्मी की शादी छह साल पहले नगर निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष ने पिम्मी से दहेज मांगना शुरू कर दिया। पहले भी कई बार एक लाख व एक बाइक सहित अन्य सामान पिम्मी के परिजन दे चुके हैं, अब ससुराल पक्ष तीन लाख रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार की रात्रि पिम्मी ने दहेज देने से इंकार किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने रविवार की तड़के पिम्मी को मारपीट कर घर से बाहर फेंक दिया। किसी तरह पिम्मी ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना पर पिम्मी के परिजन पिम्मी के ससुराल में शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें वहां पर बंधक बना लिया और मारपीट कर बाइक व मोबाइल फोन छीन लिए। जिसके बाद सभी कोतवाली पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें