फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मुकदमे में रुपये नहीं देने के कारण रचा था लूट का ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुनीम ने खुद थैला भूलकर लूट का शोर मचाया तो वकील की बाइक भी मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माता कालोनी में काली माता मंदिर के पास महिला ने लूट का ड्रामा रचा था। उसने पति के मुकदमे में रुपये नहीं देने के कारण खुद ही सामान फैलाकर ऐसा किया था। वहीं नगर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास मुनीम से लूट का मामला भी गलत निकला और मुनीम खुद ही थैला भूलकर लूट का शोर मचा दिया। वकील की बाइक भी मिल गई है और इस तरह से तीनों घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है।
माता कालोनी की रहने वाली मोहसीना ने बृहस्पतिवार को पुलिस को बताया था कि बुधवार की रात को बदमाश घर में घुस कर उसे बेहोश करके आठ लाख से ज्यादा की नकदी व जेवर लूटकर ले गए थे। पुलिस के छानबीन करने पर पता चला कि मोहसीना का पति एक मुकदमे में जेल में बंद है। उस मुकदमे में उसको रुपये नहीं देने पड़े, इसलिए उसने लूट का ड्रामा रचा था।
विज्ञापन

वहीं टेलीफोन एक्सचेंज के पास बृहस्पतिवार शाम को व्यापारी विनय कुमार गुप्ता के मुनीम मुकेश पंडित से लूट की सूचना पुलिस को दी गई थी। उसने बताया था कि बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च डालकर थैला छीन लिया, जिसमें 25 हजार रुपये थे। उसको बाइक सवारों ने धक्का जरूर मारा था, लेकिन वह हड़बड़ाहट में थैला रखकर भूल गया। उसको विनय कुमार गुप्ता ने लूट की सूचना पुलिस को देने के लिए कह दिया, लेकिन उनका बाद में थैला मिल गया। वहीं वकील सत्यप्रिय तोमर ने फैजपुर निनाना में बाइक व पर्स लूटने की बात कही थी। जिसमें पता चला कि वह युवक बाइक मांगकर ले गया था और वह लेकर नहीं आया तो लूट की सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों घटनाओं का इस तरह से पटाक्षेप किया गया है।
महिला की हत्या का आरोप
बागपत। शामली के इस्लामपुर घसौली गांव निवासी अनूप कुमार ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर बताया कि बहन रेनू की शादी करीब 15 वर्ष पहले बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। छह सितंबर को बहन का शव मकान में फर्श पर पड़ा मिला था। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या की है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। - संवाद
विज्ञापन

टीकरी में घर में घुसकर मारपीट
दोघट। टीकरी के रहने वाले पप्पू पुत्र बिजे सिह ने तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के लोगों ने घर मे घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें पप्पू, उसकी पत्नी सुनीता व बेटे कपिल, गौरव घायल हो गए। मारपीट करने वाले लोगों पर घर मे रखी नगदी व कुंडल ले जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। पप्पू ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें