फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने किशोरी को दुत्कारा: 15 साल की बेटी को साथ रखने से किया इनकार, , चाइल्ड हेल्पलाइन ने दुलारा

Wed, 11 Dec 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत में महिला ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी 15 वर्षीय बेटी से परेशान होकर साथ रखने से इनकार कर दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने घर पहुंचकर समझाया।
विज्ञापन
चाइल्ड केयर हेल्पलाइन,प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के रमाला क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी बेटी को दुत्कारते हुए साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहां पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने किशोरी को दुलारा और वन स्टॉप सेंटर में रखवाया। इसके बाद उसकी मां की काउंसलिंग कर समझाया।
विज्ञापन


पूरा मामला चार दिसंबर का है, जब क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर अपनी 15 वर्षीय बेटी से परेशान होने की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने इसकी सूचना रमाला पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस के साथ पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी तो किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रखवाया गया।

यह भी पढ़ें: UP: अभिनेता सुनील और मुश्ताक के अपहरण केस में नया खुलासा; बदमाशों ने ऐसे लिखी थी किडनैपिंग की हैरतअंगेज पटकथा
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की काउंसलिंग के बाद चार दिन बाद महिला अपनी बेटी को घर ले जाने के लिए तैयार हुई तो किशोरी को उसके सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि घर में कहासुनी होने पर महिला अपनी बेटी से नाराज हो गई थी। अब महिला अपनी बेटी को साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें