फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 27 बीघा गन्ने की फसल जली

Wed, 11 Dec 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल/दाहा। बड़ागांव और ईदरीशपुर गांव के जंगल में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गन्ने की 27 बीघा फसल जल गई। वहां पहुंचे किसानों और अग्निशमन के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने से किसानों को साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक नुकसान हो गया, उन्होंने मुआवजा देने की मांग की। खेकड़ा के रहने वाले सुंदर ने बताया कि खैला खासपुर गांव के सामने बड़ागांव के जंगल में उसके खेत है, जिनमें गन्ने की फसल उगा रखी है। बताया कि मंगलवार दोपहर के तेज हवा चलने से हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए, इससे उठी चिंगारी खेत में गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। इससे खेत में आग की लपटे उठने लगी तो आसपास खेतों में काम करने वाले किसान दौड़कर वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी जंगल में पहुंची और किसानों के साथ मिलकर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने से उसकी 23 बीघा गन्ने की फसल जलने से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया।
इसके अलावा ईदरीशपुर गांव के जंगल में किसान महावीर के खेत में भी हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से आग लग गई। इसका पता चलने पर उन्होंने कई घंटे मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने से उसकी तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। इससे लगभग पचास हजार से अधिक नुकसान हो गया। nकिसान बोले, अफसर नहीं बदलवा रहे जर्जर तार : किसान सुंदर ने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तार काफी जर्जर हो चुके हैं, जो हवा चलते ही आपस में टकरा जाते है। कुछ समय पहले उन्होंने ऊर्जा निगम के अफसरों को शिकायत देकर तार बदलवाने की मांग की, लेकिन तार नहीं बदलवाए गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आग की चपेट में आने से दूसरे किसानों की फसल बचा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें