फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित 

Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। नोट बंदी के दौरान बैंक कर्मियों ने ओवर टाइम किया था, इसका भुगतान नहीं हुआ है। दूसरे राज्यों के कर्मचारियों से काम लेने का प्लान बनाया जा रहा है। वहीं अन्य मार्गों को लेकर बैंकों के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। 
विज्ञापन


पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के जिले में तैनात बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सुबह से ही बैंकों पर ताला लटका रहा। उपभोक्ताओं को कैश जमा करने और निकालने के लिए बैंकों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन हड़ताल होने का पता चलने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। प्रबंधक रमेश सिन्हा ने बताया  नोट बंदी के दौरान बैंकों में कर्मचारियों ने ओवर टाइम किया था, जिसका भुगतान आज तक नहीं किया। दूसरे स्टेट के लोगों से काम लेने की तैयारी की जा रही है, इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लोन की वसूली के अलग से रूल बनाने आदि मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी। बैंकों के कर्मचारियों ने कहा जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है। जिले में बैंक कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण करीब 20 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। एलडीएम पीवी राजू ने बताया बैंकों की हड़ताल के कारण 20 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें