फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती में प्रदीप को रजत 

Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पहलवान प्रदीप तोमर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा के सिरसा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में मलकपुर गांव के पहलवान ने रजत पदक जीता। इस कामयाबी से गांव में खुशी का माहौल है। अर्जुन अवार्डी पहलवान और सपा नेता शोकेंद्र तोमर के भाई प्रदीप तोमर ने शानदार खेल दिखा कर नाम रोशन किया।
विज्ञापन


तोमर ने बताया पहलवान प्रदीप तोमर ने सेमीफाइनल में राजस्थान यूनिवर्सिटी के पवन कुमार और क्वार्टर फाइनल में पटियाला यूनिवर्सिटी के दिनेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के नवीन के सामने प्रदीप को हार का सामना करना पड़ा। होनहार की कामयाबी से गांव में खुशी का माहौल है। शोकेंद्र तोमर ने बताया प्रदीप ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। 

नौकायन में अरविंद राणा ने जीता रजत पदक 
दोघट। पुणे में संपन्न हुई नेशनल नोकायन चैंपियनशिप में दाहा निवासी अरविंद राणा ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 24 से 26 फरवरी तक चली इस चैंपियनशिप में दाहा निवासी इंद्रपाल सिंह के पुत्र अरविंद राणा ने आर्मी की तरफ से यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ी ने नौकायन में रजत पदक जीता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पदक जीतने की सूचना पर खिलाड़ी के पैतृक गांव दाहा में घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। परिजनों ने खुशी में मिठाइयां बांटी। बारू मुखिया, चरण सिंह प्रधान, ब्रह्म सिंह सूबेदार, बारू सिंह, सत्यवीर, सोमपाल, जगदीश, डॉ. ओमपाल सिंह राणा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें