फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे राम का हुआ राज्यभिषेक

विज्ञापन
तितरोदा में रामलीला मंचन में श्रीराम को राजतिलक करते हुऐ। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी बिनौली व अनमोल रामलीला पार्टी तितरोदा के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मंचन में रावण का वध व लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या में पहुंचे राम, सीता, लक्ष्मण का अयोध्यावासियों स्वागत किया और प्रभु श्रीराम को राज्य अभिषेक कर अयोध्या का राज्य सौंपा।
विज्ञापन

बिनौली में डायरेक्टर प्रवीण उर्फ पप्पन गुप्ता व तितरोदा में डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार पांडेय के निर्देशन में रावण का वध कर जैसे ही राम, सीता, लक्ष्मण अयोध्या वापस आते हैं तो अयोध्या नगरी में खुशी की लहर दौड़ जाती है, अयोध्या की प्रजा प्रभु श्रीराम के जय जय जय जयकारे लगाकर उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हैं, प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, गुरुओं व माताओं के चरण स्पर्श कर भाई भरत, शत्रुघ्न से गले मिलते हैं। इसके बाद वेद मंत्रों के बीच आचार्यों ने प्रभु श्री को राज्य अभिषेक कर अयोध्या का राज्य सौंपने का कलाकारों ने भव्य मंचन किया। रामलीला मंचन को सफल बनाने में अध्यक्ष गुलवीर धामा, मनोज धामा, विनय धामा, पूर्ण चंद उर्फ मुन्नू जैन, अनिल धामा, सुनील धामा, देवेंद्र धामा, कौटिल्य धामा, प्रेम भाटिया, राजपाल कश्यप, महावीर विश्वकर्मा, बिट्टू पंडित, अमित भाटिया, डॉ. राहुल देव, मोनू वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, सुरेश सैनी, अमित उर्फ पिंटू, राम कुमार शेखपुरा, मेकअप मास्टर सोमपाल आदि का सहयोग रहा। कमेटी के अध्यक्ष गुलवीर धामा ने रामलीला मंचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में बिनौली पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें