फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में देश के हालात काफी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि समसुद्दीन व विशिष्ट अतिथि राजकुमार गौतम रहे। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आजमगढ़, लखनऊ, गोरखपुर मंडल व उत्तराखंड प्रदेश के संगठन की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समसुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए है। देश के प्रधानमंत्री ने व्यवसायी मित्रों को सरकारी संस्थान व सार्वजनिक कंपनियां कोड़ियों के दाम में बेच दी है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क सुरक्षा को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश का किसान और मजदूर वर्ग परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने बताया कि रविवार को बीजेपी छोड़कर कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए है। बैठक में सत्यपाल पेपला, सोहनवीर सिंह, मनोज जाटव, दिनेश, मोहित आनंद, दारा सिंह, डॉ सुनील, जयकुमार, विक्रम भाटी, बबलू कौशिक, हरपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
जनकल्याणकारी योजना जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
छपरौली। तुगाना गांव में हिंदू जागरण मंच के स्वावलंबन आयाम के प्रांतीय मंत्री मधुसूदन शास्त्री के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इसमें सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया । रोहित कुमार को सह संयोजक बनाया गया । मंच का संचालन संयोजक प्रवीन शास्त्री ने किया। इस मौके पर सह संयोजक मनीष भोग्यान, जिला महामंत्री जयकुमार कंडेरा, हरेंद्र बालियान, बेटी बचाओ प्रमुख रण कौशल कश्यप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें