फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दुकानदार का धारदार हथियार से कत्ल, शव मिला

Sat, 31 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
बागपत के छपरौली मे चार दिन से लापता चल रहे दुकानदार अनुज शर्मा की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर शव यमुना में बहा दिया गया था। शुक्रवार को यमुना किनारे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने अनुज के दो दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर ही शव बरामद किया है, जबकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन

छपरौली कस्बे की पट्टी भूवाला निवासी अनुज शर्मा पुत्र विष्णु दत्त की कस्बे में ही मोबाइल और रिपेयरिंग की दुकान है। परिजनों के मुताबिक, 26 दिसंबर की शाम अनुज को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। अनुज के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस को उसके यमुना के आसपास होने का पता चला। पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे में ही यमुना के पानी से अनुज का शव बरामद किया। शव पर धारदार हथियार के निशान हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अनुज के भाई दिनेश ने अमित और नीरज के खिलाफ छपरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। छपरौली एसएसआई चितवन कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


आरोपियों ने किया जानकारी से इंकार 
नीरज ने पुलिस को बताया कि उसने अनुज के बारे में आरोपी युवकों से पूछा तो उन्होंने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया था। वे दोनो ही अनुज को घर से लेकर गए थे। 
विज्ञापन


शराब पीते समय हुआ था विवाद
बागपत। पुलिस सूत्रों की मानें तो अनुज दो साथियों के साथ खेत में ट्यूबवैल पर शराब पी रहा था। वहां नशे में उसका दोस्तों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात पर दोस्तों ने अनुज के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना का किसी को पता न चले, इसीलिए शव को यमुना में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें