बागपत। कचहरी परिसर में दो कुर्सी और मेज के सहारे डाकघर चल रहा है। डाकघर में रजिस्ट्री के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं है। रजिस्ट्री करने पर वकीलों और वादकारियों को एक दिन बाद रसीद दी जाती है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की कमी के चलते दिन में दो घंटे ही डाकघर खोला जाता है।
डाकघर में व्यवस्थाएं पूरी न होने के कारण वकीलों और वादकारियों को समय से डाक नहीं मिल रही हैं। अधिवक्ताओं ने डाकघर में कंप्यूटर की व्यवस्था के साथ-साथ कर्मचारियों की नियुक्ति कराने की मांग की है। कर्मचारी और कंप्यूटर के अभाव में वकीलों और वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि पूरा दिन डाकघर न खुलने से समय से डाक नहीं पहुंच रही है। डाक भेजने के लिए वकीलों और वादकारियों को बागपत या दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है।
दूसरे डाकघरों में जाने की मजबूरी
कचहरी परिसर में कुर्सी और मेज के सहारे डाकघर चल रहा है। पूरा दिन डाकघर नहीं खुलने से समय से डाक नहीं पहुंच रही हैं। वकीलों और वादकारियों को डाक भेजने के लिए दूसरे स्थानों पर जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। - श्योवीर सिंह, अधिवक्ता
समय से नहीं पहुंच रही डाक
दिन में दो घंटे ही डाकघर खुलने से डाक भेजने में परेशानी हो रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण भी समय पर डाक नहीं पहुंच रही है। - अतुल प्रशांत त्यागी, एडवोकेट
रजिस्ट्री की व्यवस्था नहीं
डाकघर में कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते कचहरी परिसर में रजिस्ट्री की व्यवस्था नहीं है। कर्मचारी को रजिस्ट्री देने पर एक दिन बाद रसीद मिलती और डाक एक दिन देरी से पहुंचती है। - रणवीर सिंह, एडवोकेट
कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे
डाकघर में कर्मचारियों की भी कमी है, जिससे डाक देरी से पहुंच रही है। पूरा दिन डाकघर न खुलने से एक दिन बाद डाक मिल रही है। वकीलों और वादकारियों को दूसरे स्थानों पर डाक भेजने के लिए जाना पड़ता है।-संजय पंवार, एडवोकेट
डाक विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया था, लेकिन व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। अब दोबारा से यह मामला उठा है। डाक विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। जिससे समस्या का समाधान हो सके।-महेंद्र बंसल, महामंत्री जिला बार एसोसिएशन
बागपत कचहरी स्थित डाकघर- फोटो : BAGHPAT
एडवोकेट श्योवीर सिंह- फोटो : BAGHPAT
एडवोकेट अतुल प्रशांत त्यागी- फोटो : BAGHPAT
एडवोकेट रणवीर चौधरी- फोटो : BAGHPAT
एडवोकेट संजय पंवार- फोटो : BAGHPAT