बड़ौत। दिगंबर जैन महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति फेज तीन शिक्षा विभाग की कार्य योजना के अंतर्गत बालिका हेल्थ क्लब के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विजेता टीमों के खिलाड़ियों को कॉलेज प्रशासन ने सम्मानित किया।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. महेश मुछाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरज राणा, डॉ. कीर्ति शर्मा, डॉ. रुचिका जैन, डॉ. नमिता जैन और डा.ॅ रंजीता बैंसला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरज राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में कैरम, शतरंज, लूडो, बैडमिंटन, खो खो, कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ आदि इनडोर व आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। इसमें बीए ,बीएससी, एमए, एमएससी, बीकॉम व बीएड की छात्राओं ने भाग लिया और अपनी टीमों को जिताने के लिए पसीना बहाया।
इस मौके पर डॉ. महेश कुमार मुछाल और कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरज राणा ने कहा खेलों से हमारा शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। साथ ही छात्राओं में नेतृत्व की भावना भी विकसित होती है। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. कीर्ति शर्मा, डा. रुचिका जैन, डॉ. नमिता जैन एवं डॉ. रंजीता बैंसला रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. भारती त्यागी, डॉ. सुनीता जी, डॉ. अंशु उज्ज्वल, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. दीपक जैन, फरहा, सोनिया, अंजलि, ज्योति, दीपा, प्रियंका, अलका, मोनिका, स्वाति ,मरियम, अनीता ,मनीषा, काजल, इमराना ,सोनम ,कशिश जैन सारिका ,मोनिका, पांचाल वंदना ,खुशनुमा, नसरीन आरती ,प्रभा ,सानिया, अनीता अन्नू भारती शिवानी कोमल ,अंशु आदि का योगदान रहा।