फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की जनता सरकार बदलने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के पूर्व महापौर यूपी रत्न डॉ. आईएस तोमर बोले, किसान कृषि कानूनों के खिलाफ
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। बरेली के पूर्व महापौर यूपी रत्न डॉ. आईएस तोमर ने कहा प्रदेश में विकास के नाम पर चुनाव शुरू होता है और जाति पर जाकर समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसान कृषि कानूनों के खिलाफ है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता सरकार को बदलने को तैयार है।
पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ सपा नेता यूपी रत्न डॉ. तोमर अपने पैतृक गांव सिरसली में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकाल में समाज में डिवीजन पैदा हुआ है, जो गहराता जा रहा है। यह राष्ट्र के लिए अच्छा नहीं है। भाजपा की गलत नीतियों से समाज में दूरियां बढ़ रही है। उन्होंने कहा मुख्य मंत्री रहते नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानून के ड्राफ्ट और आधार कार्ड का विरोध किया था, लेकिन मोदी सरकार कृषि कानून केवल पूंजीपतियों के हित में लाई है। उन्होंने कहा प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा सपा का रालोद सहित अन्य समान विचारधारा वाले छोटे दलों से गठबंधन जरूर होगा। उन्होंने सपा रालोद गठबंधन तय है। इसके लिए दोनों शीर्ष नेतृत्व में अंतिम दौर की वार्ता हो चुकी है। इससे फायदा भी होगा। गठबंधन से प्रदेश में सरकार बनने की स्थिति भी बनेगी। उन्होंने कहा सरकार बदलती रहनी चाहिए। जनता इस बार सरकार बदलने के मूड में है। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि जब किसान बिल नहीं चाहते तो सरकार क्यों देना चाहती है। कृषि बिल अंबानी अडानी जैसे पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की सरकार की चाल है। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, सुभाष नैन, सतेंद्र तोमर, चितेंद्र पाल, सुशील, गजेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें