फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार रालोद नेताओं व ऊर्जा निगम के अफसरों की वार्ता पर खत्म हुआ संविदा कर्मियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद नेताओं व ऊर्जा निगम के अफसरों की वार्ता पर खत्म हुआ संविदा कर्मियों का धरना
विज्ञापन

एक्सईएन द्वितीय पर संविदाकर्मियों के उत्पीड़न लगाया गया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विभिन्न मांगों को लेकर बिजरौल रोड़ पर निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले एक्सईएन द्वितीय कार्यालय के सामने चल रहा धरना रालोद नेताओं की मध्यस्थता में ऊर्जा निगम अफसरों से वार्ता के बाद बुधवार रात समाप्त हो गया।
बता दे कि 55 साल से ऊपर के संविदा कर्मियों को हटाएं जाने, एक्सईएन द्वितीय द्वारा समिति के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार के साथ फोन पर अभद्रता करने के विरोध में संविदा कर्मचारियों का धरना चल रहा था। बुधवार सुबह रालोद नेता विश्वास चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और धरने को अपना समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात्रि रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी व रालोद नेता विश्वास चौधरी फिर से धरने पर पहुंचे और अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि संविदा कर्मियों की मांग पूरी नहीं हुई, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद सूचना पर एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। जहां पर उनकी रालोद नेताओं से काफी समय तक वार्ता चली। इस दौरान रालोद नेता विश्वास चौधरी ने एसई रणविजय सिंह से बातचीत की और बताया कि कर्मचारियों की मांग जायज है। यदि जल्द मांग नहीं मानी तो संविदा कर्मचारियों के साथ रालोद भी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। बाद में एसई के आश्वासन पर संविदा कर्मचारियों का धरना समाप्त हो गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश कुमार, धर्मेंद्र, राजीव, विनय, सुभाष, सलीम, सुभाष चंद, हरेंद्र, जितेंद्र, सोमपाल, ऋषिपाल, राजीव छपरौली, हरेंद्र माजरा, संजीव, नरेश बरवाला शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें