फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर महंगाई के विरोध में साईकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
सपा नेता आजम खान की रिहाई की मांग भी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बढ़ती महंगाई और सपा नेता आजम खान की रिहाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नगर और देहात क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनोज पंवार के नेतृत्व में साइकिल से तहसील पहुंचे और यहां से रैली शुरू की। यहां से कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी से होते हुए बड़ौली गांव पहुंचे। इसके बाद रैली हिलवाड़ी, गुराना गांव होते हुए वापस बड़ौत आकर समाप्त हुई। मनोज पंवार व शौकेंद्र पहलवान का कहना था कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं दिया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार अपने तानाशाही रवैये के कारण मनचाहे फैसले ले रही है। प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है। रैली के कारण तहसील से लेकर हाइवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। इस अवसर पर रणधीर प्रधान गुराना, राजीव तोमर आदि शामिल रहे। उधर, पूर्व जिला अध्यक्ष व्यापार सभा ललित जैन के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने भी साइकिल यात्रा निकाली। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान, पूर्व मंत्री हाजी तराबुदीन, सफीक सलमानी, विनोद कुमार, नीटू, प्रमोद विश्वकर्मा, अंकुर जैन, आबिद, राहुल यादव, नीरज शर्मा, कर्मवीर प्रधान, राधे गुर्जर, राकेश गुर्जर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें