फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर पालिका तीन करोड़ से कराएगी एटूजेड रोड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग से लेकर एटूजेड रोड का निर्माण होगा। नगर पालिका की ओर से सड़क निर्माण को तीन करोड़ का बजट तैयार किया गया है। एटूजेड रोड की दोनों साइड पटरी का निर्माण संधावली अंडरपास तक कराया जाएगा। सड़क निर्माण से दोनों ओर दर्जनों आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन


शहर में सरकुलर रोड को एटूजेड रोड से जोड़ रहे परिक्रमा मार्ग के दिन भी अब बहुरने वाले हैं। परिक्रमा मार्ग के जर्जर होने के कारण रास्ते में पड़ने वाले स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आवागमन में दिक्कत होती है जबकि आगे एटूजेड रोड की स्थिति भी काफी खराब है। शहरी क्षेत्र में आबादी बढ़ने के बाद इस रोड पर ही नई आवासीय कॉलोनियों का विकास हुआ है। दोनों ओर मार्ग में गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों को समस्या हो रहा है।
नगर पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि महत्व को समझते हुए सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए करीब तीन करोड़ का बजट तैयार किया गया है। बजट प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें