फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नवजात बच्चे को उठा ले गया बंदर, पीछा करने पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। गढ़ी कलंजरी में कमरे में सो रहे नवजात बच्चे को एक बंदर उठा कर छत पर लेकर जाने लगा। परिजनों ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो बंदर बच्चे को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी निवासी प्रिंस ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसका 17 दिन का बेटा केशव कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान एक बंदर कमरे में घुस गया और बच्चे को उठाकर लेकर छत पर ले जाने लगा। परिजन शोर मचाते हुए उसके पीछे भागे तो बंदर ने बच्चे को बीच में छोड़ दिया। बच्चा गिर गया, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। गांव के नरेश, नवल किशोर, संजय, भवर सिंह, कपिल आदि ने बताया कि बंदरों के आतंक से लोग काफी परेशान है। प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने के लिए मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें