फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश तीन घंटे तक आराम से मठ में रहे, भाषा से स्थानीय होने का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश तीन घंटे रहे मठ में, स्थानीय होने का शक
विज्ञापन

अमीनगर सराय/बागपत। भेंडीनाथ मठ में रविवार रात को बदमाश तीन घंटे तक आराम से सामान खंगालते रहे। बदमाशों की भाषा स्थानीय ही थी, इसलिए उनके आसपास का होने का शक है। वहीं बदमाश गेहूं-चावल तक ले गए लेकिन टीवी-फ्रिज छोड़ गए, इस पर पुलिस को कुछ संशय है।
महंत अन्नू नाथ ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे छत पर जाकर सोया था। कुछ मिनट बाद ही बदमाश पहुंच गए। बदमाशों ने उससे कहा कि जिन बदमाशों को वह शरण देता है, उनके सामान बता किस जगह पर रखे हैं। महंत ने कहा कि वह अपने यहां किसी बदमाश को नहीं रखता है, तो बदमाशों ने कहा कि खुद ही सामान ढूंढ लेंगे। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी और करीब दो बजे तक वहां रहे। जब बदमाश जाने लगे तो वह उसे अपने साथ नीचे लेकर आए और कमरे में बंद करके चले गए। हालांकि पुलिस के गले से यह बात नहीं उतर रही है कि जब बदमाश वहां से चावल, गेहूं के बोरे और घी के टिन भी ले गए, तो टीवी-फ्रीज कैसे छोड़ दिया। वहीं इस घटना का पता चलने पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई थी। उधर, एसपी ने क्राइम ब्रांच समेत कई थानों की पुलिस को घटना के खुलासे में लगा दिया है।
विज्ञापन

मंदिर में पहले दो बार चोरी हो चुकी
महंत अन्नूनाथ ने बताया कि 2014 में मठ व मंदिरों में दानपात्रों को तोड़कर चोरी की गई थी। उसका मुकदमा सिंघावली अहीर थाने में दर्ज कराया गया था। इसके बाद वर्ष 2016 में मंदिरों के सभी घंटे व अन्य सामान चोरी कर लिए थे। दोनों ही वारदातोें का खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की चौकी बनाने की मांग
कमाला-चिरचिटा मार्ग काफी सुनसान रहता है। वहां से गुजरने वाले लोगों के साथ लूटपाट की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इसको देखते हुए ग्रामीणों ने कई बार पुलिस अधिकारियों से चौकी बनवाने की मांग की, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं की गई। महंत अन्नू नाथ ने बताया कि इस मार्ग पर पुलिस गश्त भी नहीं होती है। ग्रामीणों ने फिर से पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें