दोघट। दोघट कस्बा निवासी अरुण पंवार पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने थाने मेें दी तहरीर में बताया कि उसकी दाहा गांव में मोबाइल की दुकान है। सोमवार की शाम साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। कान्हड़-दोघट मार्ग पर सैय्यद बाबा के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे एक टैबलेट, तीन मोबाइल व स्कूटी लूट ली। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही। घटना का जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।
रुद्रप्रयाग गया युवक छह दिन से लापता
दोघट। आजमपुर मुलसम से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पत्नी को लेने गया युवक छह दिन से लापता है। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। आजमपुर मुलसम गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसके परिवार का विकास उर्फ बिट्टू सात अक्तूबर को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगर जवारी गांव में अपनी पत्नी को लेने गया थ। मगर, वह वहां नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उसकी पत्नी प्रतिभा व ससुर चंद्र सिंह का कहना है कि विकास यहां नहीं पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद