बिनौली (बागपत)। क्षेत्र में दादरी गांव के मुख्य मार्ग पर तीन बदमाशों ने एक दंपती से नकदी, कुंडल और बाइक लूट ली। लूट की इस सूचना पर बिनौली पुलिस में हड़कंप मच गया।
दादरी गांव निवासी रवि कुमार ्त्रिलोक पुरी दिल्ली में रहते हैं। वह रविवार की शाम अपनी पत्नी ममता को साथ लेकर बाइक बाइक से अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही वह मेरठ बड़ौत मार्ग से अपने गांव की सड़क पर पहुंचे तो तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाश बाइक सवार रवि से बाइक, मोबाइल, एक हजार रु पये की नकदी व ममता के कानों से कुंडल लूटकर फरार हो गए। लूट की इस सूचना पर बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई घंटे कॉंबिंग की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद