फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जांच टीम ने बयान दर्ज किए, बैनामे खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के परिवार की हवेली पर कब्जा करने की शिकायत पर तहसील की तीन सदस्यीय जांच टीम बृहस्पतिवार को कोताना में पहुंची। टीम ने जांच करने के लिए करीब 50 लोगों के बयान लिए। आबादी की जमीन के बैनामें भी खंगाले।
विज्ञापन

हवेली की जमीन पर कब्जे की शिकायत आने पर एसडीएम मनीष यादव ने हल्का लेखपाल भारत भूषण, शैलेस यादव व अमित समेत तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। बृहस्पतिवार को जांच टीम गांव में पहुंची। टीम के सदस्यों ने बताया कि पहले तो हवेली के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की गई।
इसके बाद तकरीबन 50 लोगों के बयान लिए गए। 20 लोगों के आबादी की जमीन के बैनामे देखे गए। जिनकी तहसील रिकाॅर्ड से जांच की जाएगी। पूरी जांच करने पर टीम दो दिन बाद अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगी। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें