फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विवाहिता पर मायके में आकर ससुराल पक्ष ने हमला किया

Fri, 11 Apr 2025 04:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। सिनौली गांव की रहने वाली विवाहिता आरती पर मायके में आकर ससुराल वालों ने हमला कर दिया। पुलिस ने पति, सास और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता आरती ने बताया कि उसकी शादी मई 2021 में कपिल निवासी कुडाना शामली के साथ हुई थी। शादी के बाद सास राजबाला, पति कपिल दहेज में दो लाख रुपये और अल्टो कार मांगने लगे। आरोप है कि अगस्त 2024 में ससुराल वालों ने मारपीट कर जहरीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के अस्पताल में उपचार कराने के बाद वह मायके में रहने लगी। दो फरवरी को वह घर में अकेली थी, तभी सास राजबाला, पति कपिल और एक अज्ञात ने वहां आकर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें