फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 11 Apr 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
फोटो ऑफ द डे:- सीन एक, समय शाम 4.50 बजे: पहले चली तेज हवा:  मेरे बेटे की आंख में न चली जाएं धूल
विज्ञापन
बागपत। यहां बृहस्पतिवार की शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो कीचड़ होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

यहां कई दिन से गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का पसीना छूट रहा था। जिसको देखते हुए बारिश की उम्मीद जताई जा रही थी। यहां बृहस्पतिवार की दोपहर तक तेज धूप रही तो शाम पांच बजे के करीब पहले तेज हवा चली और फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के चलते कई जगहों पर पेड़ और शहर में होर्डिंग टूट गए।
वहीं बारिश के कारण गलियों व सड़कों पर कीचड़ हो गया। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली, बालैनी, रटौल आदि स्थानों पर भी बारिश से जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान : बारिश के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और फसल की कटाई चल रही हैं। खेतों में फसल कटकर रखी हुई। खेतों में रखी कटी हुई गेहूं की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर फसल गिर गई है। इससे गेहूं का दाना काला पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें