फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ के लिए बुलाए गए इंस्टीट्यूट संचालक की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। आईटीआई प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में पूछताछ के लिए खेकड़ा कोतवाली में बुलाए गए गांव डूंडाहैडा स्थित इंस्टीट्यूट संचालक की तबीयत बिगड़ गई। कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में एसपी को सूचना देकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, इंस्टीट्यूट संचालक के परिजन शिकायत करने वालों छात्रों से समझौता करने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह डूंडाहैड़ा स्थित एक इंस्टीट्यूट संचालक की छात्रों से प्रमाण पत्र के लिए तीन-तीन हजार रुपये मांगने की वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में संचालक छात्रों को धमकाता नजर आ रहा था। बड़ौत क्षेत्र के गांव हिलवाड़ी निवासी छात्र मोहित सहित आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने इस संबंध में खेकड़ा कोतवाली में संचालक के खिलाफ शिकायत की थी। बताया था कि दाखिले के समय संचालक ने उन्हें इंस्टीट्यूट को दिल्ली के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट इंडस्ट्रियल प्रोफेशनल सेंटर एनसीबीटी से मान्यता प्राप्त बताकर फीस के रूप में 31-31 हजार रुपये भी जमा कराए थे। आरोप है कि आईटीआई की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें फर्जी प्रमाण पत्र थमा दिए गए। जब मान्यता प्राप्त वाले प्रमाण पत्र मांगे गए तो उनके साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर तीन दिन पूर्व भी कोतवाली बुलाकर संचालक से पूछताछ की थी। शुक्रवार को भी उन्हें कोतवाली बुलाया गया था। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि इंस्टीट्यूट संचालक की शुक्रवार को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। उसने सीने में दर्द होने की जानकारी पुलिस को दी थी। खेकड़ा पुलिस ने एसपी को मामले से अवगत कराया और इंस्टीट्यूट संचालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट संचालक को हिरासत में नहीं लिया गया था। उन्हें केवल पूछताछ के लिए घर से बुलाया जाता था। शुक्रवार की दोपहर भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है। - देवेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी खेकड़ा।
इंस्टीट्यूट संचालक का मामला शिक्षा विभाग से भी जुड़ा हुआ है। डीएम भी अपने स्तर से इस मामले की जांच करा रहे है। छात्रों की शिकायत पर पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें