फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बरकरार: बागपत में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, मंगलवार को 13 मरीज मिले

Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे है। मंगलवार को भी 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है।

विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए एहतिहात बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से गांवों में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जा रही है और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के माध्यम से ग्राम प्रधानों को मशीन की व्यवस्था कर फॉगिंग कराने और जिला पंचायती राज विभाग को गांवों में सफाई के निर्देश दिए गए है।

बुखार से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बालैनी गांव में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू पुत्र बाबूराम एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेरठ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर व एंटीलार्वा छिड़काव की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें