बागपत। जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना डेंगू के मरीज मिल रहे है। शनिवार को भी नौ मरीज मिले। अब तक जिले में कुल 327 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण से बचाव के लिए फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा ने बताया कि जिले में शनिवार को नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 327 हो गई है। लोगों को डेंगू के संक्रमण से बचाने के लिए विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही है। सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को नगर क्षेत्रों में दवाई का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने लोगों को डेंगू संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने और स्वच्छता का ध्यान रखने, घर के आसपास पानी एकत्रित न होने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और नालियों में केरोसीन का छिड़काव करने की सलाह दी है।