जैनाचार्य सूरिश्वर महाराज का नगर प्रवेश पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें बैंडबाजों के साथ आजाद नगर से नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस के रूप में श्वेतांबर मूर्ति पूजक मंदिर सर्राफा बाजार लाया गया।
जैनाचार्य को ससंघ आजाद नगर से बैंडबाजों के साथ जुलूस के रूप में रेलवे रोड, भगवान महावीर मार्ग, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, घट्टा बाजार होते हुए सर्राफा बाजार स्थित श्वेतांबर मूर्ति पूजक मंदिर में लाया गया। जहां आत्म वल्लभ आराधना भवन में धर्मसभा में बच्चों व महिला संघ द्वारा गुरु वंदना और भक्ति गीतों से संघ का स्वागत हुआ।
जैनाचार्य ने बताया कि बड़ौत में ही उनकी दीक्षा होनी है। उनका स्वर्ण दीक्षा दिवस चल रहा है और उनका 62वां जन्मदिवस भी है। शनिवार को मंदिर में ही उनका जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से जुगमेंद्र जैन, पवन जैन, सुनील कुमार जैन, राजेश, जयभगवान, जितेंद्र, संतोष जैन, अनुज जैन, सुभाष जैन, सरला जैन, लक्ष्मी जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, रेखा जैन, अनीता जैन आदि मौजूद रहे।