फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार आरक्षण देना नहीं चाहती

Sun, 24 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा  सपा सरकार ने 17 जातियों को आरक्षण के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे निरस्त कर दिया। केंद्र सरकार ही आरक्षण देना नहीं चाहती। प्रदेश के सीएम अपने बल पर विकास करा रहे हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा सपा सरकार में अन्य प्रदेशों के मुकाबले सबसे ज्यादा योजनाएं सुचारु कीं हैं। पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षा और पंचायतों में मुलायम सिंह यादव ने ही आरक्षण दिलाया था। 

शादी अनुदान दस हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया। राशन की दुकानों का आवंटन बड़ी मात्रा में हुआ। पिछड़े वर्ग के लोगों को पहचान मुलायम सिंह की देन है। उन्होंने कहा 17 जातियों को आरक्षण के लिए सपा सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। इन जातियों को सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया योजनाओं की धनराशि भी केंद्र सरकार प्रदेश को मुहैय्या नहीं करा रही है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अपने प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्य करा रहे हैं। योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को पहुंचाया जा रहा है। सरकार ने नि:शुल्क शिक्षा, किताबें, ड्रेस, सिंचाई, लेपटाप वितरित कर रही है। ऐसा कार्य किसी भी सरकारों और देश के किसी भी राज्य में नहीं हो रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कौरी समाज की जाति प्रमाण पत्र की समस्या गंभीर है। उनका ज्ञापन लेकर कार्रवाई की जाएगी। आने वाले चुनाव में भी सपा की ही प्रदेश में सरकार बनेगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह, नगराध्यक्ष भूरू सभासद, विकास विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें