बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को श्रद्धजंलि सभा हुई, जिसमें राजोरी में चल रही मुठभेड़ में शहीद हुए दो कैप्टनों व चार जवानों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही भगवान से प्रार्थना की।
श्रद्धाजंलि सभा में डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि राजोरी में आतांकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में अब तक दो कैप्टन व चार सैनिक शहीद हो चुके हैं। यह उन सैनिकों के परिवार के लिए गर्व की बात है कि देश की खातिर उनके बेटों ने अपना बलिदान दे दिया। उन्हाेंने युवाओं से सेना में जाकर देश सेवा करने का आह्वान किया। साथ ही छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव तोमर, योगेश राणा, प्रवीण, भारती, पूनम, अर्पिता, ज्योति, पूनम, साक्षी, दीपिका शामिल रहे।