-दोघट थाने के नव निर्मित मंदिर में स्थापित की जाएगी मूर्ति
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। थाने में नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
दोघट थाने में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू कराया गया। पंडित मोनू शर्मा, बलराम पांडे ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ और मूर्ति की पूजा अर्चना की। यज्ञ में सचिन कुमार सपत्नी यज्ञमान रहे। पंडित मोनू शर्मा ने बताया कि मंदिर में मंगलवार को हनुमान की मूर्ति स्थापित की जाएगी। मूर्ति स्थापना के बाद भंडारा कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।